न्यूरोलाजी और कलाएं
मस्तिस्क की संरचना (उसके वृहत सम्पूर्ण रूप में और सूक्ष्म स्तर पर न्यूरान कोशिकाओं और उनके परिपथ के रूप में) स्वयं एक सौंदर्य संसार की सृष्टी करती है| समस्त कलाओं का पारिकल्पन और सृजन तथा गृहीता द्वारा उनका आस्वादन मस्तिस्क में ही सम्पन्न होता है| न्यूरोलाजीकल बीमारियों और स्वस्थ व्यक्तियों की विस्तृत विविधताओं के कारण कला के सृजन और आस्वादन में हानि और कभी बिरले उत्थान देखा जाता है| न्यूरोलाजिकल बीमारियों के कारण प्राप्त होने वाली अनुभूतियों को अनेक व्यक्तियों ने कलाओं में अभिव्यक्त किया है| शास्त्रीय, पारम्परिक और आधुनिक कला ने अनेक अवसरों पर न्यूरोलाजिकल अवस्थाओं का चित्रण किया है या उनसे प्रेरणा पाई है|
The structure of brain itself, at macro level and also at micro level in the form of neurons and their circuits, creates a world of beauty. The conceptualization, creation and appreciation of all forms takes place in brain. Neurological diseases and variations in healthy people are associated with loss or rarely enhancement in our artistic abilities. Many gifted people have artfully depicted their feelings as a result of neurological diseases. Classical and modern art also depict and borrow from neurology.

